फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three companions drowned while taking a bath, two were rescued, one missing

Mau News: नहाने के दौरान तीन साथी डूबे, दो को बचाया गया, एक लापता

Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three companions drowned while taking a bath, two were rescued, one missing
सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र के बरहज पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह सरयु नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूबने लगे। ग्रामीणों ने नदी में कूद कर दो को नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन एक किशोर लापता हो गया। जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर ग्राम सभा निवासी दुर्योधन (18) पुत्र सुरेश यादव, हिमांशु यादव (17) पुत्र सुभाष यादव और रितेश यादव (18) पुत्र केवल यादव और मर्यादपुर निवासी गोलू यादव (20) बाइक से देवरिया जिले के बरहज स्थित सरयू नदी पर नवनिर्मित पुल को देखने निकले थे।
विज्ञापन

पुल देखने के बाद चारों युवक नदी में स्नान करने के लिए चले गए। नदी में चारों लड़के डूबने लगे। नदी के किनारे भैंस चरा रहे चरवाहों ने बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर उनको बचाने नदी में कूद पड़े। किसी तरह से चरवाहों ने दुर्योधन यादव, रीतेश यादव, गोलू यादव को बचा लिया।
विज्ञापन

जबकि हिमांशू यादव का सुराग नहीं मिल सका। वहीं, नदी से निकाले जाने के बाद पेट में ज्यादा पानी भरने के चलते दुर्योधन यादव की हालात गंभीर बनी हुई। इसका घोसी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed