{"_id":"69d1640cdcfcd8ef5d0c2524","slug":"three-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-in-high-tension-wire-mau-news-c-295-1-mau1002-143399-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से तीन बीघे गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से तीन बीघे गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिरौला में आग से गेहूं की फसल जलने के बाद खेत में मौजूद ग्रामीण। संव
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिरौली मौजा में शनिवार दोपहर आग लगने से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से पांच किसानों की फसल जल गई।
आग की ऊंची लपटों को देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनट में फसल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया।
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग को बढ़ने से रोक लिया, जिससे दूसरे किसानों की फसल बच गई।इस घटना में अहिरौली निवासी दुर्ग विजय यादव, चंद्रमा यादव, सुभाष, अजीत और मास्टर साहब की तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
लेखपाल राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और शासन स्तर से मिलने वाला मुआवजा जल्द ही प्रभावित किसानों को दिलाया जाएगा।