फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Threats are being given for not testifying, police engaged in investigation after filing a case

Mau News: गवाही न देने के लिए दी जा रही है धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Threats are being given for not testifying, police engaged in investigation after filing a case
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी युवक ने अपने पिता की हत्या के मामले में गवाही न देने का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राज मजूमदार ने बताया कि वह कोलकाता के भाट नारायनपुर के निवासी हैं। बताया कि उसके स्व. पिता अरुण कुमार के साथ वह और उसका परिवार बचपन से घोसी में रहता है। आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या 29 नवंबर 2020 को कर दी गई थी। इस मामले में ही वह बीते 26 अप्रैल को अपनी बहन के साथ गवाही देने मऊ आया था। वहां से घोसी वापस आने पर संजीत गोंड तथा उसके मामा का लड़का समारू गोंड अपने कुछ साथियों के साथ उसका रास्ता रोककर गालीगलौज करने लगे। साथ ही गवाही देने पर अपने पिता जैसा हाल होने की धमकी दी। जब विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, आस पास के लोगों ने आकर उसे और उसकी बहन को आरोपियों से बचाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed