{"_id":"5a7c93194f1c1bf17b8b6392","slug":"threatening-force-at-the-examination-center-after-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद परीक्षा केंद्र पर धमकी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के बाद परीक्षा केंद्र पर धमकी फोर्स
mau news
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा बल की तैनाती के आदेश का सही ढंग से अनुपालन होता नजर नहीं आ रहा है। द्वितीय पाली में घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेघना स्थित केदारनाथ इंटर कालेज में शिक्षकों को परीक्षार्थियों की तरफ से देख लेने की धमकी देने के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स परीक्षा केंद्र पर धमकी। पुलिस स्थलीय निरीक्षण के बाद बैरंग लौट आई। केंद्र व्यवस्थापक का कहना था कि पुलिस बल की मांग के बाद भी एक होमगार्ड से काम चलाया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा में10612 के सापेक्ष 8710 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1902 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।
बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र, हाईस्कूल कृषि तथा द्वितीय पाली में इंटर सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती करने का आदेश दिया गया है। कई परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की मांग के बाद भी सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की जा सकी है। गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के द्वितीय पाली के दौरान परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सख्ती किए जाने पर कक्ष निरीक्षकों को धमकी दिया। दहशतजदा शिक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी। केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बलों के तैनाती की बात कही। सूचना मिलने पर मौके पुलिस धमक गई। लेकिन मौका मुआयना कर वापस लौट आई। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर काफी संख्या में मनबढ़ परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई थी। लेकिन एक होमगार्ड के भरोसे परीक्षा कराई जा रही है। धमकी मिलने से शिक्षक तथा कर्मचारी दहशत में हैं। उधर नकल पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से फोर्स की तैनाती होने के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकल का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मंडलीय पर्यवेक्षक ने दो परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान मेें अनियमितता पकड़ी थी। इसके बाद भी सब कुछ ओके चल रहा है।