फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of items were taken away from the doctor's house after cutting the tin shed.

Mau News: टीनशेड काटकर डाॅक्टर के घर से समेट ले गए हजारों का सामान

Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thousands of items were taken away from the doctor's house after cutting the tin shed.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर चौराहे से पूरब अमिला दरगाह मार्ग पर बने डाॅक्टर बंगाली के घर में लगे टीनशेड को काटकर चोरों ने घर से लाखों का सामान समेट लिया। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी पीड़ित की भाभी ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार सूरजपुर निवासी कमला विश्वास ने बताया कि उसके देवर डाॅक्टर गोलक विश्वास का घर घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर चौराहे से पूरब पर अमिला दरगाह मार्ग पर है। बताया कि डाॅक्टर गोलक विश्वास बीते 26 सितंबर को अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए है। मंगलवार की सुबह वह अपने देवर के घर पर पहुंची तो देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ था। घर में रखा पांच हजार की नकदी के साथ करीब 85 हजार रुपये के जेवरात गायब हैं। वहीं चोरों ने घर में आने के लिए किचन की टीनशेड को काटकर जगह बनाया था, जिससे वह अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed