{"_id":"696695f5d47ef1f20909b2aa","slug":"thirteen-months-after-the-wedding-an-fir-has-been-registered-against-11-people-including-the-engineer-husband-for-dowry-harassment-and-forced-abortion-mau-news-c-295-1-mau1001-139258-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शादी के 13 महीने बाद दहेज उत्पीड़न, गर्भपात में इंजीनियर पति सहित 11 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शादी के 13 महीने बाद दहेज उत्पीड़न, गर्भपात में इंजीनियर पति सहित 11 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन, मऊ। थाना क्षेत्र के हरियांव निवासी प्रिया गुप्ता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, गर्भपात मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम पति सहित 11 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर जूस में विषाक्त मिलाकर पिलाने से गर्भपात कराया गया। प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी 22 नवंबर 2024 को बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी आशुतोष गुप्त से हुई।
विदाई के बाद 15 दिन तक ससुराल में रहने के बाद मायके चली गई। पांच माह बाद नौ मई 2025 को ससुराल गई तो पति आशुतोष गुप्त, ससुर युगुल किशोर, जेठ उमाशंकर, सास आशा देवी, जेठ चंदन, जेठानी आनंदी और तीन ननद शादी में कम दहेज मिलने का ताना मारने लगी।
विज्ञापन
पिता से पांच लाख रुपये मांगने का दबाव दिया। माता-पिता के बात करने पर पति गाजियाबाद लेकर चला गया। वो वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इस बीच वो गर्भवती हो गई। पति को बताने पर साजिश के तहत पति ने जूस में दवा मिलाकर पिलाया जिससे गर्भपात हो गया। धमकी दी कि जब तक दहेज में पांच लाख रुपये नहीं लाओगी मां नहीं बन पाओगी।
परिजनों के बहकावे में आकर पति आए दिन मारने पीटने लगा। मधुबन के मकलौली निवासी चचेरा मामा गनेश प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, कोपागंज निवासी बहनोई विपुल, भाई चंदन और पांच अन्य लोगों को मऊ से बुलाया और 31 अक्तूबर 2025 को मऊ चली आई।
उसी दिन शाम चार बजे ससुराल पहुंची तो सभी ने घर में घुसने से मना करते हुए भगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।