फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Things have changed under the rule of BJP government- Neeraj Shekhar

भाजपा सरकार के शासन में बदल गए हैं हालात- नीरज शेखर

Mon, 03 Jan 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Things have changed under the rule of BJP government- Neeraj Shekhar
मऊ। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बन गया है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से आए दिन फायरिंग होती थी। लेकिन अब मोदी की सरकार में पाकिस्तान की हरकतों पर अंकुश लग गया है।
विज्ञापन

वह सोमवार को जिला मुख्यालय पर आरएस प्लाजा में भाजपा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अब अमन चैन है। कश्मीरी पंडितों में विश्वास जगा है। प्रदेश से गुंडे माफिया भाग गए हैं और कुछ जेलों में हैं। प्रदेश में अपराध पर अंकुश लग गया है। दंगे नहीं हो रहे हैं। किसान खुशहाल हैं। उज्जवला योजना, निशुल्क अनाज वितरण, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं ने गरीबों के परिवारों में खुशहाली ला दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी करते कहा कि वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लैपटॉप चलाना नहीं आता, लेकिन योगी जी के बारे में मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से पूछ लेना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि इस देश को युवाओं की जरूरत है। जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा कि सपा नेताओं के द्वारा नौजवानों के हाथ में तमंचा और पिस्टल देने का काम किया जाता है लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद सिखाती है। सम्मेलन को आशुतोष राय, हेमंत राय आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में सशीचंद्र विश्वकर्मा, कौशल चौहान, मोनू पांडे, सोनू सोनकर,सोनू सिंह, उद्देश्य पांडे, राघवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, भारत भीम चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed