फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves took away the buffalo tied to the police station watchman.

Mau News: थाने के चौकीदार की बंधी भैंस उठा ले गए चोर

Sat, 28 Oct 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away the buffalo tied to the police station watchman.
दोहरीघाट और मधुबन थाना क्षेत्र में बीती रात चार भैंस चोरी
विज्ञापन


दोहरीघाट में जहां पहले चाेरों का निशाना आम लोग होते थे, लेकिन चोराें ने चोरी के दूसरे तरीके से लोगों की नीद हराम कर रखा है। चोरों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर पुलिस काे ही खुली चुनौती देने लगे हैं।
ताजा मामला दोहरीघाट थाना के बसारथपुर गांव का है, जहां थाने के चौकीदार नन्हकू यादव के घर के बाहर बंधी भैंस को बीती रात चोर उठा ले गए। चोर यही नहीं रुके गांव निवासी दूसरे पशुपालक और पड़ोस के पनईल गांव निवासी पशुपालक के भैंस पर भी हाथ साफ किया। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के सामान और सोने के आभूषण पर निशाना साधने के बाद चोर अब मवेशियों की चोरी कर रहे है।
विज्ञापन

सभी ने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। चौकीदार बसारथपुर निवासी नन्हकू यादव ने बताया कि चोरी हुई भैंस की कीतम लगभग 70 हजार रुपये थी। वही पीड़ित दूसरे पशुपालक सुदामा यादव ने बताया कि 50 हजार रुपये की भैंस चोरी हुई है। पनईल निवासी पंकज राय ने बताया कि उसकी करीब 80 हजार रुपये की भैंस रात चोर लेकर भाग गए। तीनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के जमीन सारंगपुर निवासी पशुपालक प्रभुनाथ यादव की भैंस बीती रात चोर खोल ले गए। पीड़ित पशु पालक ने पुलिस को तहरीर देकर भैंस की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। पशुपालक की तहरीर पर पुलिस देर रात एक भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed