{"_id":"65f5fd273ca43239fa02ac24","slug":"thieves-stole-madhuban-naib-tehsildars-house-by-breaking-the-lock-mau-news-c-295-1-mau1001-110273-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ताला तोड़कर चोरों ने मधुबन नायब तहसीलदार के घर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ताला तोड़कर चोरों ने मधुबन नायब तहसीलदार के घर की चोरी
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मधुबन के पांतीगली में एक निजी मकान में रह रहे मधुबन नायब तहसीलदार के खाली किराए के घर का ताला तोड़कर चोर सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को मकान मालिक घर के बाहर मरम्मत कराने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। वहीं दो दिन पहले थाना से महज 100 मीटर की दूरी से एक डॉक्टर के घर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिला निवासी अभिजीत सिंह मधुबन तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर हैं। सरकारी न मिलने पर वह मधुबन थाना क्षेत्र के पांती गली निवासी प्रमोद मल्ल के घर में किराए पर रहते हैं। नायब तहसीलदार की बीते चार मार्च की शादी के चलते वह 20 मार्च तक अवकाश पर है। ऐसे में उनका घर पर ताला बंद है। मकानमालिक प्रमोद मल्ल ने बताया कि शुक्रवार को वह घर के बाहरी हिस्से का मरम्मत कराने पहुंचे तो देखा कि नायब तहसीलदार के घर का ताला टूटा हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने नायब तहसीलदार को देने के साथ मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ने आला अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत कराया। वहीं सूचना मिलने पर एसओ मधुबन रविंद्रनाथ राय घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
दो दिन पहले थाने से महज 100 मीटर दूर पर हुई थी चोरी
थाने से महज 100 मीटर दूर मधुबन थाना क्षेत्र के दिघेड़ा गांव निवासी डॉ. राणा प्रताप सिंह के सूने घर से चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के समय डॉक्टर अपने गांव दिघेड़ा गए थे। इससे पहले बीते 30 सितंबर को खीरीकोठा निवासी राकेश मल्ल के पांतीरोड पर बने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय राकेश दिल्ली अपने बच्चों के पास गए हुए थे।