फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves stole cash and jewelery worth 15 lakhs

15 लाख की नकदी और आभूषण ले उड़े चोर

Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery worth 15 lakhs
नगर के बरपुर स्थित एक मकान में चोरी के बाद पहुंची पुलिस।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बरपुर मुहल्ले में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त बिजली विभाग के कर्मचारी के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर 15 लाख की नकदी और लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को सुबह जागने पर चोरी का पता चला। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बिजली कर्मचारी रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम परिवार के दूसरे सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात कमरे की खिड़की काटकर चोर घर में घुसे और 15 लाख नकदी के साथ ही तीन सोने की चेन, दो अंगूठी, एक हार, एक जोड़ी सोने की चूडी चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जगे तो चोरी की घटना का पता चला। गृहस्वामी की तहरीर पर एसओ सुनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। बढुआगोदाम : चोरों ने बरपुर मुहल्ले निवासी संजय मौर्या तथा राकेश शर्मा के घर से भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोरों ताला नहीं टूट पाने पर वह चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed