फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves stole artificial jewelry from jewelry shop in mau

Mau News: चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, सेंध लगाकर उठा ले गए आर्टिफिशियल गहने

Thu, 20 Mar 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Mar 2025 12:38 PM IST
सार

मऊ जिले में ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान में पीठे से सेंध लगाकर आर्टिफिशियल गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह बगल की दुकान का मालिक दुकान खोलने पहुंचा। 

विज्ञापन
Thieves stole artificial jewelry from jewelry shop in mau
चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर पेट्रोल पंप के पास ज्वेलरी की दुकान में सेंध लगाकर चोर आर्टिफिशियल सामान उठा ले गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी अभय वर्मा की बाबा नाम से बरहदपुर पेट्रोल पंप के पास ज्वेलरी की दुकान है। रोज की भांति बुधवार को अपनी दुकान बंद कर अभय वर्मा अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह बगल के कबाड़ के दुकान मालिक डब्बू निवासी बरहदपुर अपनी दुकान खोलने के लिए गए तो देखा कि ज्वेलरी के दुकान में पीछे से सेंध लगी हुई है। 
विज्ञापन


दुकान के अंदर का नजारा देख उड़ गए होश

Thieves stole artificial jewelry from jewelry shop in mau
चोरी की घटना को लेकर छानबीन के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना अभय वर्मा को दी। मौके पर पहुंचे अभय वर्मा दुकान का ताला खोल कर अंदर घुसे तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे आर्टिफिशियल सामान जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई और दुकान में लगे सीसीटीवी का डीसीआर सहित अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है उसे गायब कर दिया था। 

तिजोरी तोड़ने का भी किया प्रयास

दुकान मालिक ने तिजोरी के तरफ देखा तो चोरों द्वारा तिजोरी तोड़ने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन तिजोरी नहीं टूटी। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने घटना की छानबीन की। इस बाबत कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed