{"_id":"5f187f5e8ebc3e63b05e7b81","slug":"thieves-steal-jewelry-worth-nine-lakh-clothes-from-two-houses-mau-news-vns5373370113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से चोरों ने की नौ लाख के गहने कपड़ों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों से चोरों ने की नौ लाख के गहने कपड़ों की चोरी
विज्ञापन
रानीपुर/सूरजपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों के अलग अलग स्थानों पर चोरों ने मंगलवार की रात में दो मकानों ने भीषण चोरी कर डाली। दोनों स्थानों ने चोरों ने लगभग नौ लाख के गहने और कीमती कपड़े चुरा लिया। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट हाजीपुर रोड पर महासो गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात में चोर लगभग पांच लाख के गहने, कीमती कपड़े और चार हजार नगदी चुरा ले गए।
चोर घर से बैटरी और इनवर्टर तक चुरा ले गए। आहट पाकर गृहस्वामी की नींद खुल गई, उसने एक चोर को पकड़ लिया। लेकिन चोर के दूसरे साथी ने गृहस्वामी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर चोर को चंगुल से छुडा लिया और बाइक से भाग निकले। चोरों ने दो बड़े सूटकेस घर से दो सौ मीटर की दूरी विपरीत दिशाओं में अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया था। गृहस्वामी की सूचना पर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
महासो गांव निवासी सूबेदार यादव का गांव में पुराने मकान के कुछ ही दूरी पर बगल में एक नया मकान बना है।
सूबेदार के दो बेटे अपने अपने बीबी बच्चों के साथ कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं। गांव पर अकेले सूबेदार यादव ही रहते हैं। गृहस्वामी प्राय: पुराने मकान से भोजन करके नये मकान पर सोने चले जाते हैं। मंगलवार की रात लगभग एक बजे कुछ आहट हुई तो मालिक पुराने मकान की तरफ गए। वहां दो चोर चोरी करने में मशगूल थे। गृहस्वामी ने एक चोर को पकड़ लिया लेकिन तभी चोर के दूसरे साथी ने गृहस्वामी की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और दहशत फैलाकर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन
अंदर जाकर गृहस्वामी ने देखा तो चोर आलमारी तोड़कर गहने और नगदी चुरा ले गए हैं। चोर यहां से सोने के 12 थान आभूषण जैसे दो हार, दो मांगटीका ,दो जोड़ी झुमका, अंगूठियां तथा चार हजार रुपये नगद चुरा ले गए। इसके अलावा कीमती साड़ियों से भरे दो सूटकेश और इनवर्टर तथा बैटरी तक चोर चुरा ले गए। चोरों ने दो सूटकेशों को मकान से दक्षिण और दक्षिण फेंक दिया था। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन किया था। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
इस बाबत एसओ कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि जल्दी ही मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा। उधर देेहरीघाट थाने के बंधनपुर गांव में मंगलवार की रात वीरेंद्र राजभर के मकान में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। चोरों ने यहां से लगभग चार लाख के सोने चांदी के 14 थान गहने चुरा ले गए। इस बाबत एसओ एसएन ने कहा कि जल्दी की चोरी की घटना का वर्कआउट कर दिया जाएगा।