फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves broke the lock in an empty house and blew away goods worth lakhs

खाली मकान में चोरों ने ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

Sat, 21 Aug 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock in an empty house and blew away goods worth lakhs
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक किराना व्यापारी के सूने मकान में सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे। जहां कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे 85 हजार रुपये की नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान समेट ले गए। शनिवार को मकान के पीछे हिस्से में घर का सामान देखकर पड़ोसियों को संदेह हुआ। जिसकी सूचना उन लोगों ने गृहस्वामी तथा पुलिस को दी। पीड़ित गृहस्वामी के चाचा ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के मझवारा बाजार से पूरब मझवारा नगर मार्ग स्थित के पास श्रवण मद्देशिया घर बनाकर रहते है। श्रवण घर के निचले तल पर किराना की दुकान संचालित करते है। कुछ दिन पहले श्रवण तबियत खराब होने पर उपचार के लिए पूरे परिवार के साथ लखनऊ गए हुए है। शनिवार को श्रवण मद्देशिया के घर के पिछले हिस्से के पास घर का कुछ सामान बिखरा देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना श्रवण को दी। श्रवण ने इसकी सूचना नगरा निवासी अपने चाचा फूलचंद्र तथा पुलिस को दी।
विज्ञापन

फूलचंद्र ने बताया कि चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा करीब 85 हजार रुपये की नकदी तथा दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने इस दौरान घर में रखा इनवर्टर, टेलीविजन, वाशिंग मशीन तथा टूल्लू पंप सहित दूसरे घरेलू सामान को भी समेट ले गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed