फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   They created a WhatsApp group and used to talk in a girl's voice to blackmail, three arrested

Mau News: व्हाट्सएप ग्रुप बना लड़की अावाज में बात कर करते थे ब्लैकमेल, तीन गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
They created a WhatsApp group and used to talk in a girl's voice to blackmail, three arrested
मऊ। वाट्सएप ग्रुप बनाकर फिर लड़की की आवाज में बातचीत कर अपने चुगंल में फंसाने वाले एक गिरोह का खुलासा शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने किया। प्रेसवार्ता में एएसपी महेश सिंह अत्री ने पुलिस को मिली सफलता और गिरोह के पकड़े गए तीन आरोपियाें के अपराध की जानकारी दी। वहीं गैंग के दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, पकड़े गए दो आरोपियों पर शहर कोतवाली में पहले से मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एएसपी महेश कुमार अत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कादीपुर नईबाजार निवासी प्रदीप चौहान ने शहर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया कि मोबाइल पर लड़की बनकर उससे एक युवक ने बात की। फिर उसको मिलने के लिए बुलाया। उसका अपहरण कर लड़कों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें ली।
विज्ञापन

उसको ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने लगा। इस काम में उसके साथ उसके साथी भी शामिल थे। मुकदमा दर्ज होने क बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शहर के रघुनाथपुरा के रहने वाले साकिब, दानिश ओर अबु शाकिब को शुक्रवार की सुबह कल्याण सागर मैदान के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उनके दो साथियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। एएसपी ने बताया कि ये सभी किसी को मोबाइल नंबर पाकर उसको लड़की के आवाज में फोन कर लोगों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें मिलने के लिए बुलाते और फिर उनका अपहरण कर अश्लील वीडियो फोटो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर उनसे पैसा वसूलते थे। नही देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से बरामद मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस अभी जांच कर रही है। पकड़े गए आराेपी शाकिब पर शहर कोतवाली में एक जबकि दानिश पर शहर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

गिरोह युवाओं को बनाता था निशाना
मऊ। पुलिस सूत्रों की माने तो यह गैंग के सदस्यों के पास से कई अश्लील वीडियो मिले है, इसमें जिले के कई लोग है, जिनके द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। उधर बातचीत में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा युवाओं को फांसने के लिए वाट्सग्रुप बनाया गया है, जिसमें जुड़ने के बाद यह लोग लड़की की आवाज में उस सदस्य से बातचीत कर उसे बुलाते है। जहां मौका मिलने पर उसका वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर राशि वसूल करते थे। पुलिस अब तीनों के पास से मिले मोबाइल के वीडियो से ऐसे लोगों को चिहिन्त करने में भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed