फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thermal screening

309 घरों का सर्वे कर 2030 की थर्मल स्क्रीनिंग

Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening
मर्यादपुर में ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करती जिले की मेडिकल टीम । - फोटो : MAU
मऊ। जिले के तीन गांवों में लौटे तीन प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इन गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को मर्यादपुर में जहां दस टीमों ने 309 घरों का सर्वे करते हुए 2030 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं रानीपुर ब्लाक के चितबसाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैनात पुलिसकर्मियों तथा कर्मचारियों का थर्मल स्क्रीनिंग की। जबकि परदहा ब्लाक के अहिलाद गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक के घर तथा आस पास के क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया। मधुबन : मर्यादपुर निवासी किशोरी जो कि मुंबई के अंधेेरी से लौटी थी। वह बीते 17 मई को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होना मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने मर्यादपुर को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय दस टीमों ने हॉटस्पाट के 400 मीटर दायरे में बने 309 घरों का सर्वे करते हुए 2030 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया। सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग की मानीटरिंग एसडीएम लालबाबू दुबे तथा फतेहपुर मंडाव सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय द्वारा मानीटरिंग की गई। इस मौके पर अंजनी मिश्रा, रणदेव, अजय कुमार, पृथ्वीराज चौहान, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। रानीपुर : मुंबई से लौटे अधेड़ के बीते 13 मई को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पाट घोषित चितबसाव गांव के 400 मीटर दायरे के 126 घरों को मंगलवार को पुन: सैनिटाइज कराया गया। साथ ही बैरीकेडिंग पर तैनात नौ पुलिसकर्मियों तथा आठ कर्मचारियों और एक महिला की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बढुआगोदाम : दिल्ली से लौटे अहिलाद गांव में 15 मई को कोरोना मिले युवक के घर के आस पास के क्षेत्रों को मंगलवार को ग्राम प्रधान झब्बू सिंह द्वारा को सैनिटाइज कराया गया। सर्वे करने के दौरान टीम को 13 लोग बुुखार तथा एक लोग खांसी से पीड़ित मिले। जबकि 47 लोगों बाहर से यात्रा कर गांव में लौटना पाए गए। वहीं जिला मुख्यालय से आई सैपलिंग टीम ने 14 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इसी क्रम में देर शाम पांच बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में एसडीएम लालबाबू दुबे की अध्यक्षता में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें हॉटस्पाट में खाद्य सामग्री, जरुरी सामानों की आपूर्ति आदि पर चर्चा हुई। साथ ही हॉटस्पाट में चिहिन्त तीन दुकानों के खोलने तथा अन्य दुकानों को न खोले जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed