फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There were complaints of possession, water and electricity

कब्जे, पानी और बिजली की आईं शिकायतें

Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
There were complaints of possession, water and electricity
घोसी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगो की समस्याओं को सुनकर उनके प्रार्थना पत्र को लेते समा? - फोटो : MAU
घोसी। घोसी, मुहम्मदाबाद और मधुबन तहसीलों में समाधान दिवस पर जमीन पर कब्जे, पानी और बिजली की समस्याओं पर शिकायतें आईं। अधिकारियों ने आई 255 शिकायतों में से 19 का निबटारा किया। इस दौरान घोसी तहसील में दिवस पर गैरहाजिर आठ अफसरों के वेतन काटने के निर्देश भी सीडीओ ने दिए। घोसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ श्रीराम सिंह वर्मा और एसपी सुशील घुले ने फरियादियों की फरियादें सुनीं और उनका निबटारा किया। दिवस में अनुपस्थित रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित आठ अधिकारियों का वेतन रोकने के सीडीओ ने निर्देश दिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी और समाजसेवी संजय सिंह परमार के नेतृत्व में लोगो ने सीएचसी घोसी में वैक्सीन की कमी से लोगों के लौटने की शिकायत की। हरिगाव निवासी माहेश्वरी मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास मे पात्र होते हुए भी अपात्र दिखाए जाने की बात कही। सरबहत विरइचा के बृजेश मौर्य ने अपनी जमीन पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। मुहम्मदाबाद सिपाह के योगेश मौर्य ने चकमार्ग कब्जा नहीं हटाने की शिकायत की। मानिकपुर असना निवासिनी लुबना परवीन ने करीमुद्दीनपुर स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर गांव निवासी संचालक जाफरान और चंदौली निवासी संजीव कुमार द्वारा पारिश्रमिक नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन

मधुबन : संपूर्ण समाधान दिवस में बेला कसैला की सोनमती देवी ने किसान सम्मान निधि के नहीं मिलने, जमीन किशुनपुर के हरिशंकर ने खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की। भाजपा के जिला मंत्री बबलू ठठेरा ने इंटरलॉकिंग, मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाने और पक्के घाट का निर्माण में अनियमितता की शिकायत किया। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 116 में से मात्र 7 प्रार्थना पत्रों का निबटारा किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज ने शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लिया। सिया बस्ती गांव में पंचायत भवन पर कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed