{"_id":"67c3559df588c9309a0fa024","slug":"there-was-love-for-eight-years-dowry-harassment-case-on-39th-day-of-marriage-mau-news-c-295-1-mau1002-124742-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आठ साल से था प्रेम, शादी के 39वें दिन दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आठ साल से था प्रेम, शादी के 39वें दिन दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। प्रेम संबंध के आठ साल बाद बीते 21 जनवरी को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित शिव मंदिर पर शादी हुई। शादी के 39वें दिन शुक्रवार की शाम विवाहिता के पिता ने पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के इदारतगंज मुहल्ले का है। बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र निवासी जयप्रकाश गुप्ता द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के इदारतगंज मुहल्ला निवासी दीपक चौहान बीते आठ साल से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर फोन से बात करता रहा।
जानकारी होने पर दोनों पक्षों की सहमति से चार साल पहले छेका कर दिया गया। बीते 21 जनवरी को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के शिव मंदिर में दोनों की शादी हुई। उसकी पुत्री ससुराल गई तो पति सहित अन्य लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच वो मायके चली आई। 27 फरवरी को मायके से अपने ससुराल जाने की बात कहकर निकली, तबसे लापता है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि वो घर वहां नहीं पहुंची है।