फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no shed on the platform even after years of assurance

सालों आश्वासन के बाद भी प्लेटफार्म पर शेड नहीं

Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no shed on the platform even after years of assurance
नगर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर टीन शेड न होने से यात्रियों को होती है परेशानी।संव? - फोटो : MAU
मऊ। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर शेड लगाने का कार्य कई वर्षों से कागजों पर चल रहा है। हर साल वार्षिक निरीक्षण के दौरान यह मुद्दा उठता है, आश्वासन मिलता है और फिर बात वहीं आकर खत्म हो जाती है। ऐसे में इसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं। शेड न होने से वह धूप और बारिश के बीच खुले में ट्रेनों का इंतजार करते हैं। कहने को तो मऊ जंक्शन ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन है पर यहां के प्लेटफार्म नंबर चार पर टीनशेड तक नहीं लगाया जा सका है। यहां से साबरमती एक्सप्रेस, सरयु यमुना, उत्सर्ग एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, गोदान, बलिया-शाहगंज पैसेंजर सहित दस जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। प्लेटफार्म पर टीन शेड न होने से रेल यात्रियों को बारिश के मौसम में परेशान होना पड़ता है। विकास कार्यो को तरजीह देने वाला रेलवे महकमा यात्रियों की इस सबसे बड़ी समस्या को दूर करने को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर छोटे टीनशेड लगाए गए हैं, वह भी बारिश होने पर टपकता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed