फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no electricity in 186 council schools

186 परिषदीय विद्यालयों में नहीं है बिजली

Wed, 27 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity in 186 council schools
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गठित जिला अनुश्रवण समिति एवं निपुण भारत की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में मूलभूत साक्षरता और संख्या प्राप्त करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक बाल वाटिका से कक्षा-3 तक के शत-प्रतिशत बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। ऑपरेशन कायाकल्प के चर्चा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 23 जर्जर भवनों का निरीक्षण करते हुए नीलामी की कार्यवाही की जा रही है,तथा चार की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के अंतर्गत 75 प्रतिशत से कम प्रगति वाले ब्लाकों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान समस्त अविद्युतीयकृत परिषदीय विद्यालयों का झटपट पोर्टल पर आवेदन एवं मुख्य विद्युत पोल से 40 मीटर से अधिक दूरी वाले विद्यालयों का विद्युत विभाग द्वारा आकलन की प्रगति में 186 ऐसे विद्यालय पाए गए जिसमें विद्युत की व्यवस्था नहीं है। डीबीटी कार्य में पिछड़े ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलाधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले विद्यालयों का निरीक्षण करने के साथ ही इसे पोर्टल पर भी दर्ज करने के निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण में विकास खंड बड़रांव की स्थिति काफी खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांवों में जाकर बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के अंदर स्वच्छता की जागरूकता उत्पन्न करने पर विशेष ध्यान देने एवं स्कूल यूनिफार्म में बच्चो को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed