फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thela driver beaten up, case registered

Mau News: ठेला चालक से की मारपीट, केस दर्ज

Mon, 16 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thela driver beaten up, case registered
कोपागंज। थाना क्षेत्र के धवरियासाथ त्रिमुहानी पर एक दुकानदार से मनबढ़ों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात पर कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर तालनरजा निवासी संदीप गुप्ता पुत्र प्रेमचंद ठेले से सामान पहुंचाकर अपना परिवार का भरण- पोषण करता है। बीते 14 जून की शाम आठ बजे वह ठेले पर कच्चा बांस लेकर मसीना गांव जा रहा था। इस बीच धवरियासाथ साथ त्रिमुहानी के पास मुंह पर गमछा लपेटे तीन अज्ञात लोगों उसे रोक लिया। रोककर गालियां देते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारकर घायल कर दिया।उसका फोन छीनने का भी प्रयास किया। मारपीट के दौरान उसने एक आक्रमण कारी को पहचान लिया। उसका नाम राकेश राजभर पुत्र जगरनाथ निवासी कोड़रा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed