फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft of three lakh in the house of the soldier

सिपाही के घर तीन लाख की चोरी

Mon, 04 Jun 2018 12:27 AM IST
mau
mau Updated Mon, 04 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Theft of three lakh in the house of the soldier
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरपुर मोहल्ले में पुलिसकर्मी के मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान, खुली हुई आलमारी। - फोटो : mau
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ी रस्तीपुर नई बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने एक सिपाही के घर से नकदी समेत तीन लाख रुपए के आभूषण और कीमती मोबाइल चुरा लिए। परिवार के सदस्य सुबह जगे तो चोरी का पता चला। गृहस्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।  बड़ी रस्तीपुर नई बस्ती निवासी सरोज देवी पत्नी सुरेंद्र राम का मकान है। सरोज के पति सुरेंद्र राम कुशीनगर जिले में पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। घर पर सरोज और उनका छोटा बेटा आलोक और बेटी स्मृति रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात में सरोज और उनका छोटा बेटा आलोक घर में सोए थे जबकि बेटी स्मृति छत पर सोई हुई थी। चोर रात में छत के रास्ते घर में घुसे और उन्होंने घर में सो रहे लोगों के कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।  बाद में चोर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ा गहनों सहित करीब ढाई लाख मूल्य के आभूषण और तीस हजार रुपये नगदी, तीन मोबाइल, रजिस्ट्री के कागजात ,चेक बुक के साथ हस्ताक्षर किया हुआ चेक चुरा ले गए। सीओ सिटी राजकुमार का कहना है  कि भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed