फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft in temples exposed, two arrested with idols

मंदिरों में हुई चोरी का पर्दाफाश, मूर्तियों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Theft in temples exposed, two arrested with idols
कोपागंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को भदसा मानोपुर तिराहे से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से देवी देवताओं की मूर्तियां सहित तमंचा, चाकू और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। दोनों ने कोपागंज और घोसी में दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर मुइनाबाद निवासी अमित यादव तथा जियरनपुर के भरौली निवासी रामचंद्र यादव शुक्रवार की सुबह चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने सूचना के आधार पर भदसा मानोपुर तिराहे पर दोनों को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से छह पीतल की देवी देवताओं की मूर्ति, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कोपागंज के मूंगमास स्थित मंदिर में 24 अगस्त और घोसी के नेवादा तलई खुर्द स्थित मंदिर में 14 जुलाई को चोरी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed