फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft in school by breaking the door latch

दरवाजे की कुंडी तोड़कर स्कूल में चोरी

Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Theft in school by breaking the door latch
मऊ। थाना क्षेत्र के यारदेवा सुल्तानीपुर में स्थित एक सिलाई कढ़ाई बुनाई की निशुल्क शिक्षण संस्थान माता जगमाती विद्यालय के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर चोर सोमवार की रात कमरे के अंदर रखी नगदी सहित लगभग 50,000 रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर प्रबंधक ने थाना में चोरी होने की तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानीपुर के यारदेवा मुहल्ला क्षेत्र में क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं को सिलाई कढ़ाई व बुनाई का निशुल्क प्रशिक्षण देने के माता जगमाती शिक्षण संस्थान संचालित है। विद्यालय परिवार के लोग रोजाना की भांति सोमवार की शाम को विद्यालय बंद कर घर चले गये। इधर रात में विद्यालय में लगे दरवाजे की कुंडी तोड़ कर चोर एक कमरे में रखी चार सिलाई मशीनें, बैटरी, इनवर्टर, स्टेपलाइजर, एक पंखा, तीन कैंची और आलमारी में रखे तीन हजार दो सौ रुपये नगद चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए गये एक ग्रामीण ने कमरे का ताला टूटा देख प्रबंधक श्यामनारायण यादव को सूचना दी। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी उमेशचंद यादव ने बताया कि जानकारी हुई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed