फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man took a bath in the pond, died due to his feet getting stuck in the water hyacinth

पोखरे में नहाने उतरा युवक, जलकुंभी में पैर फंसने से मौत

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man took a bath in the pond, died due to his feet getting stuck in the water hyacinth
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बहरदपुर गांव में बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पोखरे में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद युवक का शव पोखरे से निकाला जा सका। मृतक कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज का बारहवीं कक्षा का छात्र था। घटना से मुुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में मातम पसर गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा के जमीन बरामदपुर मुहल्ला निवासी पंकज चौहान (20) पुत्र रामप्रवेश बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ बहरदपुर गांव स्थित ककरहिया पोखरा में नहाने गया था। सिक्सलेन केे निर्माण के दौरान मिट्टी खोदने से गहरे हुए पोखरे में नहाने के दौरान पंकज गहरे पानी में चला गया। जहां उसका पैर जमे शैवाल (जलकुंभी) में फंस गया, जिससे वह ऊपर नहीं आ सका। उधर, जब उसके दोस्तों ने पंकज को ऊपर नहीं देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने करीब दो घंटों की मशक्कत से पंकज को बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज के बारहवीं का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed