फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man raped the girl in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 01 Feb 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The young man raped the girl in the name of getting a job
मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती को चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दर्ज मुकदमे में कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से है। बताया कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र निवासी मानवेंद्र सिंह जो कि चंडीगढ़ में नौकरी करता है, उसके द्वारा रोजगार दिलाने के नाम पर उसे झांसा में ले लिया गया। उसके झांसे में आकर वह एक वष पूूर्व नौकरी के लालच में चंडीगढ़ पहुंच गई, यहां मानवेंद्र द्वारा उसके साथ आए दिन शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए उस पर दवाब बनाया। जहां उसके साथ युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घटना के बाद वह किसी तरह से गत दिनों अपने गांव पहुंची और आरोपी के परिजनों से मिलकर न्याय मांग की। लेकिन उसकी बाते सुनने के बजाए उससे गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद वह कोपागंज थाने में पहुंचकर आरोपी और परिजन के तीन सदस्य माता, पिता, बहन के विरुद्ध तहरीर दी। इस बाबत एसओ कोपागंज हरेराम मौर्या ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने तहरीर के दलित उत्पीड़न और बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed