फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man demanded a PAC probe: told the police- 'These three children are not mine, I doubt the character

युवक ने कर दी DNA जांच की मांग: पुलिस से बोला- 'ये तीन बच्चे मेरे नहीं, मुझे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक है'

Tue, 25 Jul 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Jul 2023 10:11 AM IST
सार

रविवार की देर शाम 40 वर्षीय युवक घोसी कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी से दूसरे जाति के  घोसी नगर के एक मुहल्ले निवासी एक युवक से अवैध संबंध होने का शक हो गया।जिससे पति पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा।

विज्ञापन
The young man demanded a PAC probe: told the police- 'These three children are not mine, I doubt the character
dna test - फोटो : social media

विस्तार

घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तथा पीएसी के जवान ने रविवार की शाम घोसी कोतवाली में बवाल काटा। जवान का आरोप था कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है। पुलिस से मांग की वह उसकी पत्नी का डीएनए जांच कराए। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित को समझा बुझाकर घर भेजा।वहीं  इसकी सूचना मिलते ही आरोपित की पत्नी एवं भाई भी घोसी कोतवाली पहुंच कर दोनों परिवार के बिखरने एवं झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में हादसा: स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, तीन छात्र घायल, दो ट्रामा सेंटर रेफर
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम 40 वर्षीय युवक घोसी कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी से दूसरे जाति के  घोसी नगर के एक मुहल्ले निवासी एक युवक से अवैध संबंध होने का शक हो गया।जिससे पति पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा।पीड़ित ने यहां तक आरोप लगाया कि उसके तीन बच्चें है, लेकिन इन बच्चों के वास्तविक पिता वह नहीं है, इसको लेकर उसे शक है। मांग की इस मामले में पुलिस डीएनए जांच कराए, जिससे मामले की सत्यता पता चल सके। पीएसी जवान के इस दलील पर घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्राइम रविंद्रनाथ राय ने नियमों का हवाला एवं परिवार को बिखरने से बचाने को लेकर काफी समझाया, जिसके बाद वह वापस लौटा। वहीं इधर इसकी सूचना मिलते ही आरोपित की पत्नी एवं भाई भी घोसी कोतवाली पहुंच कर दोनों परिवार के बिखरने एवं झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया। इस संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी का कहना है कि पीएसी जवान का मामला संज्ञान में है, पुलिस इसे समझाकर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed