फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man attacked the clerk of the pharmaceutical department with a knife in the office in mau

मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में वारदात: युवक ने औषधि विभाग के लिपिक पर कार्यालय में चाकू से किया हमला, मुकदमा दर्जकर पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Thu, 24 Mar 2022 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
The young man attacked the clerk of the pharmaceutical department with a knife in the office in mau
घायल लिपिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के लिपिक पर कार्यालय में घुसकर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे की है। हमले में लिपिक के चेहरे पर चोट लगी। लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लिपिक ने मामले की जानकारी देते हुए वीडियो भी वायरल किया था। घटना को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। सदर तहसील क्षेत्र के कोपागंज विकास खंड के काछीकाला गांव निवासी अनुपम राय कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र निवासी राधेश्याम मौर्या कार्यालय में पहुंचा और किसी बात लेकर आग-बबूला हो गया। उसने पाकेट से चाकू निकालकर मेरी गर्दन पर वार करना चाहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे बचाव करने पर चाकू मेरे चेहरे पर लग गया, जिससे चेहरे से खून बहने लगा। मारपीट होता देख कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर और अनुसेवक ने किसी तरह लिपिक को बचाया। पीड़ित लिपिक ने शहर कोतवाली में इस संबंध में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed