फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The women of the district are ahead in the division in giving suggestions to the government.

Mau News: सरकार को सुझाव देने में जिले की महिलाएं मंडल में आगे

Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The women of the district are ahead in the division in giving suggestions to the government.
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में विकास को रफ्तार देने के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 एप के माध्यम से आजमगढ़ मंडल में मऊ जिले की सबसे अधिक महिलाओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर तक जिले से 19,719 नागरिकों ने पोर्टल पर सुझाव दर्ज कराए थे। इनमें 12,205 महिलाएं हैं। वहीं ब्लॉकवार रिपोर्ट के आधार पर घोसी पहले और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक दूसरे स्थान पर था। जिला पंचायतीराज अधिकारी कुमार अमरेंद्र और पंचायतीराज विभाग के जिला समन्वयक अंकित कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए विकसित भारत 2047 विजन प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओरसे विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिले के नागरिकों से उनकी अपेक्षाएं, सुझाव और दृष्टिकोण प्राप्त करने के लिए विशेष मोबाइल एप विकसित किया गया है। एक मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके तीन लोग सुझाव दे सकते हैं। बताया कि 12 मुद्दों पर 150 शब्दों में योजनाओं को और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन के लिए सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर मांगे गए सुझाव

कृषि, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग उद्योग, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, परिवहन, लोक निर्माण, ऊर्जा, पर्यावरण, समाज एवं महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कौशल विकास, सुरक्षा एवं सुशासन को और बेहतर ढंग से संचालन के लिए बेहतर सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed