फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The woman pleaded with the DM to get another officer investigated

महिला ने दूसरे अधिकारी से जांच कराने की डीएम से लगाई गुहार

Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The woman pleaded with the DM to get another officer investigated
मऊ। घोसी तहसील के भटमिला ग्राम पंचायत के जलालपुर पुरवा की निवासी फिरदौस पत्नी उबयदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र लिखकर रास्त बंद किए जाने के मामले की जांच दूसरे अधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को लिखे गए पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर जाने वाले एक मात्र रास्ते को पड़ोसियों ने बंद कर दिया है जबकि वह 1967 से इस रास्ते से अपने घर आती जाती रही है। उसने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखा है। हाई कोर्ट के निर्देश पर मांगी गई स्थलीय रिपोर्ट में संबंधित तहसीलदार ने उसका पक्ष सुने बिना एक पक्षीय रिपोर्ट लगा दी है। महिला ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि किसी दूसरे अधिकारी से स्थलीय रिपोर्ट मंगाकर एक विधवा को न्याय मिलने में मदद करें। इस बाबत तहसीलदार घोसी पीसी श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के आरोप सर्वथा निराधार हैं। वह दूसरे व्यक्तियों के पुरानी आबादी पर निर्मित दीवार तोड़वाकर रास्ते की मांग करती है। महिला के घर तक पहुंचने के लिए दूसरी तरफ से रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed