फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The unheated house collapsed, the bonfire was heating up, the death of the old man

कच्चा मकान गिरा, अलाव ताप रही वृद्धा की मौत

Wed, 29 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The unheated house collapsed, the bonfire was heating up, the death of the old man
घोसी (मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भीरा भोपौरा गांव में बुधवार की सुबह अलाव ताप रही एक वृद्ध महिला के उपर कच्चा मकान की दीवाल गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जोनिया चौहान (60) पत्नी श्रीराम चौहान घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा भोपौरा गांव की निवासी थी।जोनिया बुधवार की सुबह अपने कच्चे मकान में अलाव जलाकर आग सेक रही थी। तभी अचानक कच्चा मकान की दीवार भरभरा कर वृद्ध महिला के ऊपर गिर पड़ा जिससे महिला दीवार के नीचे दब गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को मलवे से बाहर निकाला गया तब तक जोनिया की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर पीडिता के घर ग्राम प्रधान शारदा यादव और घोसी विधायक विजय राजभर, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed