फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The underpass was made, so the villagers handed over the memorandum after reaching the tehsil after walking three km.

अंडरपास बने, इसलिए तीन किमी पैदल चलकर तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 11 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The underpass was made, so the villagers handed over the memorandum after reaching the tehsil after walking three km.
मांगों को लेकर एसडीएम के स्टोंनों को ज्ञापन सौंपते मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के बरहदपुर ग - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बरहदपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को गांव से ही पैदल चलकर तीन किमी दूर तहसील मुख्यालय के प्रांगण में पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। लेकिन एसडीएम मनोज कुमार तिवारी के मऊ मुख्यालय पर मीटिंग में जाने के कारण उनके स्थान पर ग्रामीणों का मांग पत्र एसडीएम के निर्देश के बाद एसडीएम के स्टेनों राम मदन ने लिया। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ शाहगंज रेलखंड पर रेल समपार 14 सी एवं 15 सी के मध्य बरहदपुर गाँव में अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ स्थित ग्रामीणों की खेती बारी को लेकर ग्राम सभा बरहदपुर के अलावा दो दर्जन ग्राम सभाओं के लोग, जिनकी आबादी करीब 60 हजार के करीब है। कहा कि अंडरपास का निर्माण होने की स्थिति में इन गांवों के लोगों को तहसील, सीएचसी, कॉलेज, जिला मुख्यालय के अलावा आजमगढ़ जाने में काफी सहुलियत मिलेगी। बताया कि 1998 में इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने तत्कालीन जिलाधिकारी की तरफ से रेलवे समपार निर्माण की संतुष्टि दी गई थी, लेकिन रेलवे ने आज तक इस कार्य को नहीं कराया। ग्रामीणों ने मांग की वर्तमान में जब मऊ- शाहगंज के बीच छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील कर दिया गया और डबल लाइन निर्माणाधीन है, जिससे रेलवे ट्रैफिक काफी बढ़ चुकी है, ऐसी स्थिति में अंडरपास का निर्माण होना बेहद अनिवार्य हो गया है। चेताया कि 15 दिसंबर तक उनकी मांग पर सुनवाई न होने की स्थिति में 17 दिसंबर को ग्रामीण गांधीवादी तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कल्पनाथ सिंह, गुड्डू पटेल, दूधनाथ ,राजनाथ सिंह, विनय कुमार सिंह, पंकज सिंह, विष्णु भगवान सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल ,अवधेश सिंह, हरिकेश सिंह पटेल, पन्नालाल, बल्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed