फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The three candidate Rstiket

तीन परीक्षार्थी हुए रस्टीकेट

Fri, 26 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 26 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The three candidate Rstiket
बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन शुक्रवार को भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया सक्रिय रहे। नकल कराने के नाम पर धन उगाही का खेल चल रहा है। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने एक परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षार्थियों तथा डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा और रस्टीकेट किया।
विज्ञापन



 वहीं, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल रामचेत ने टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जेडी ने एक परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 239  परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी व कर्मचारी को नामित किया गया है। बावजूद नकल थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफियाओं द्वारा परीक्षा नियमों को ताक पर रख दिया गया है। परीक्षा कक्षों में छात्र छात्राओं को बोलकर नकल कराया जा रहा है। सचल दस्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तो किया जा रहा है, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा है।  परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों से जमकर सुविधा शुल्क वसूली की जा रही है।


 नकल न होने के भय से न तो अभिभावक और न ही परीक्षार्थी बोलने को तैयार नहीं हैं। परीक्षार्थियों मुताबिक एक हजार से तीन हजार से ज्यादा की मांग की जा रही है।


नकलमाफियाओं ने प्रशासन का हौवा खड़ा कर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हुए  सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। आनाकानी करने वाले छात्रों को  प्रताड़ित भी किया जा रहा है।शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने सत्यराम जनता इंटर कालेज कल्यानपुर में दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया।


जबकि डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र में एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया।



 संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल रामचेत ने टीम के साथ रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बाबा गिरधारी पवहारी इंटर कालेज भीखमपुर, कवलपतिया देवी इंटर कालेज देवखरी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कालेज देवखरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कालेज देवखरी तीन कक्ष निरीक्षक संदिग्ध मिले। इनको कार्यमुक्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed