फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The thief who had come to steal on Tubel attacked him with a knife, the woman fought back even after getting i

चोरों से डटकर लड़ीं कैलाशी: ट्यूबेल पर चोरी करने आए चोर ने चाकू से किया हमला, महिला ने घायल होकर भी किया सामना

Tue, 26 Sep 2023 02:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 26 Sep 2023 02:42 PM IST
सार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के नवकापुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी कैलाशी देवी उनके साथ ही सिवान में बने ट्यूबवेल पर मवेशियों के साथ खेती की रखवाली के लिए रहती हैं। रविवार की बीती रात वह ट्यूबवेल के बाहर सोई थीं। इस बीच आहट पाकर उठीं तो देखा कि एक चोर कुछ सामान इधर-उधर कर रहा है।

विज्ञापन
The thief who had come to steal on Tubel attacked him with a knife, the woman fought back even after getting i
चोरों से डटकर लड़ीं कैलाशी: ट्यूबेल पर चोरी करने आए चोर ने चाकू से किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं। लेकिन लोग सजग हो गए हैं। रविवार की रात भी घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नवकापुरा गांव के सिवान में ट्यूबेल पर चोरी करने आए चोरों को कैलाशी की बहादुरी के कारण भागना पड़ा। हमले में घायल होने के बावजूद वह बहादुरी दिखाते हुए घायल अवस्था में ही एक चोर से भिड़ गईं। घटना के संबंध में महिला के पति ने घोसी कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के नवकापुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी कैलाशी देवी उनके साथ ही सिवान में बने ट्यूबवेल पर मवेशियों के साथ खेती की रखवाली के लिए रहती हैं। रविवार की बीती रात वह ट्यूबवेल के बाहर सोई थीं। इस बीच आहट पाकर उठीं तो देखा कि एक चोर कुछ सामान इधर-उधर कर रहा है। जब चोर ने उसे देखा तो चाकू से हमला कर दिया। इससे उनके दोनों हाथ और कान लहूलुहान हो गए। लेकिन घायल अवस्था में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। ललकारते हुए चोर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गड्ढों पर सड़क या सड़क पर गड्ढे: मरीज ले जाती एंबुलेंस फंसी, बीच रास्ते में ही मरीज की मौत, हार गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सुरेंद्र सिंह भी जाग गए। वह भी आ गए। दोनों के सामने चोर की नहीं चली। वह भागने लगा। कैलाशी ने चोर के ही गिरे चाकू से उसपर पीछे से हमला कर दिया। हमले में चोर घायल हो गया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इसकी सूचना पर रात में ही घोसी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं, परिजनों ने घायल कैलाशी देवी को अस्पताल पहंुचाया। जहां चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी की। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed