{"_id":"90097f56b57eaf62ca103a895c10ff75","slug":"the-ten-day-summer-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा निखारने के लिए बच्चों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा निखारने के लिए बच्चों को मिलेगा मंच
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट मंदिर परिसर में सोमवार को आदर्श शिक्षा उत्थान समिति अमारी व ललित कला कार्यशाला संस्कार भारती काशी प्रांत के तत्वावधान में तीस दिवसीय समय कैंप का शुभारंभ हुआ।
इसका उद्घाटन बीएचयू वाराणसी के दृश्य कला संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. एस प्रणाम सिंह और संस्कार भारती के संस्थापक योगेंद्र नाथ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
इस मौके पर प्रो. प्रणाम सिंह ने कहा युवाओं के अंदर अधिक से अधिक सामाजिक समरसता व राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करनी होगी। तभी देश का विकास संभव है।
उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि ऐसा समर कैंप का आयोजन हो रहा है जिससे बच्चों को काफी चीजों की जानकारी मिलेगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के दृश्य कला के विभागाध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों के कंधों पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है।
विज्ञापन
इसलिए बच्चों को बचपन से ही कला एवं साहित्य के प्रति समर्पित होना आवश्यक है। तभी हमारी भारतीय संस्कृती व सभ्यता बनी रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में समर कैंप का लाभ लेने को आह्वान किया।