{"_id":"672facd76c8b225f5d026934","slug":"the-team-checked-the-files-for-15-hours-in-the-matter-of-bill-payment-mau-news-c-295-1-mau1001-120153-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिल भुगतान के मामले में टीम ने 15 घंटे तक जांचीं फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिल भुगतान के मामले में टीम ने 15 घंटे तक जांचीं फाइलें
विज्ञापन
जिला अस्पताल में साल 2017 से लेकर साल 2021 तक बिल भुगतान को लेकर शासन से आई टीम ने 15 घंटे तक सभी फाइलों को खंगाला। टीम शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची जहां पूर्व में लिए गए सभी सामानों की हर फाइल को देखा। इसी तरह शनिवार को भी टीम ने सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक सीएमएस की मौजूदगी में भी फाइलों की जांच की।
शासन से गठित टीम शनिवार को काम में होने वाले भुगतान की जांच कर शासन को रिपोर्ट देगी। 29 फरवरी को जिला अस्पताल के सामने नरई बांध के निवासी पंकज कुमार सिंह, यूपी बायोटेक, ज्योति काप्स्ट्रक्शन, न्यू पीके फार्म द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतानों की जांच के संबंध में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया था। टीम में महानिदेशक डॉ. बृजेश राठौर अध्यक्ष, डॉ. शालिनी गुप्ता, निदेशक चिकित्सा उपचार, शिवेन्द्र मिश्र वित्त नियंत्रक एवं डा. सीएस बाजपेई, परामर्शदाता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय शामिल थे। शासन ने जांच समिति को स्थलीय परीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा था। जिसके क्रम में सभी चार सदस्यीय टीम शुक्रवार और शनिवार को पूरे मामले की जांच की। टीम के पहुंचने पर सीएमओ डा. राहुल सिंह, एसीएमओ डा. आरएन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। दो दिन तक जांच करने के बाद टीम ने मीडिया से बात करने से दूरी बनाए रखी। जांच के संदर्भ में आए टीम के सदस्यों ने कहा कि पूरी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।
2017 से 2021 तक जिला अस्पताल में सामान की खरीद की गई थी। बजट के अभाव में उसका कोई भुगतान नहीं किया गया था। शासन से गठित टीम ने दो दिन तक जिला अस्पताल में सभी फाइलों की भौतिक सत्यापन किया है। टीम पूरी रिपोर्ट शासन को देगी।-डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल