{"_id":"675a79b6c5ffa042ae014121","slug":"the-sugar-mill-will-be-operational-after-the-donga-puja-on-december-14-mau-news-c-295-1-svns1028-121513-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 14 दिसंबर को डोंगा पूजन के बाद होगा चीनी मिल का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 14 दिसंबर को डोंगा पूजन के बाद होगा चीनी मिल का संचालन
विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के धरौली स्थित किसान सहकारी चीनी घोसी में गन्ना पेराई अब 14 दिसंबर को डोंगा पूजन के बाद होगी। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चीनी मिल के प्रयोग होने वाले उपकरणों के मरम्मत, किसानों को गन्ना लेकर आने की हर सुविधाओं पर कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है।
प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना ने बताया कि 14 दिसंबर को विधिवत पूजन अर्चन के बाद चीनी मिल में गन्ने की पेराई सत्र का शुभारंभ हो जाएगा। जिसको लेकर किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर मैसेज के माध्यम से पर्चियां जारी की जाएगी। जिससे किसानों को अपने गन्ने लाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
गन्ना खरीद के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जबकि पिछले वर्ष 22 केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष चंद्रापार, भुवन बुजुर्ग, रतनपुरा, रसड़ा गेट, गजियापुर, किड़हिरापुर, दुबारी, सुखपुरा, ताड़ीबड़ा गांव, सूरजपुर, करखिया, बड़ागांव, दोहरीघाट, बांसडीह, मालताड़ी, मनियर, हैदराबाद, तितौली, निछवाडीह सहित 15 केंद्रों पर ही गन्ना खरीद होगी।
विज्ञापन
पेराई सत्र 2024-25 के लिए 20 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष गन्ने के अभाव में कई बार मिल बंद हो गई थी। इस वर्ष मोबाइल पर मैसेज, घोषणा पत्र भरना आवश्यक है। गन्ना किसानों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से पर्ची जारी होगी। जिसके बाद किसान गन्ने की तौल करा सकेंगे। वहीं चीनी मिल परिसर में काउंटर पर किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खतौनी के साथ घोषणा पत्र निशुल्क भर ऑनलाइन करा सकते हैं।