{"_id":"5f9afaaa8ebc3e9bd760ce32","slug":"the-storage-of-firecrackers-should-not-become-a-reason-for-a-big-accident-mau-news-vns555509554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों का भंडारण कहीं बन न जाए बड़े हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों का भंडारण कहीं बन न जाए बड़े हादसे का सबब
विज्ञापन
मऊ। दीपावली का त्योहार नजदीक आने को हैं, इसको लेकर पटाखा का कारोबार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में कारोबारी पटाखों का भंडारण करने लगें हैं। जबकि प्रशासन का दावा है कि अवैैध भंडारण को रोकने तथा अन्य नियमों के पालन के लिए टीम गठित की गई है।बीते वर्ष कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया पटाखा जिले में होने वाले अवैध भंडारण की बात की पुष्टि करता है।
अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुुुसार जिले में महज चार लोगों को पटाखा निर्माण और भंडारण का लाइसेंस दिया गया है। वहीं दीपावली त्योहार पर नगर के सोनीधापा मैदान में सजने वाले पटाखा की दुकाईों को देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आखिर में इतने कम समय में अचानक इतना सामान कहां से बाजार में आ गया। जबकि कारोबारियों को धनतेरस से महज एक या दो दिन पहले अस्थाई लाइसेंस को स्वीकृत किया जाता है। अकेले मऊ मुख्यालय पर सौ से अधिक पटाखे की दुकानें सजती है। यही स्थिति मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर होती है। लेकिन इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से पटाखा बेचते हैं। सूत्रों की माने तो त्योहार को देखते हुए कई लोगों द्वारा घर में भंडारण करते है और त्योहार के महज एक दो दिन पहले यह पटाखा कारोबारियों तक पहुंच जाता है।बीते वर्ष भी प्रशासन तथा कोतवाली पुलिस ने नगर के पठान टोला में घनी आबादी में एक घर में भंडारण कर रखे बड़ी मात्रा में पटाखों का जब्त करने की कारवाई की थी। सीएफओ सुभाष कुमार का कहना है कि पटाखा का भंडारण को रोकने के लिए हर तहसील में पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिनके द्वारा शिकायत मिलने या सूचना मिलने पर छापामार कारवाई की जाएगी।