{"_id":"608701508ebc3e8d2f3e782d","slug":"the-social-distancing-of-the-grass-market-vegetable-market-and-chowk-took-off-mau-news-vns5869046144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास बाजार की सब्जी मंडी और चौक पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास बाजार की सब्जी मंडी और चौक पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी
विज्ञापन
मऊ। नगर के घास बाजार स्थित सब्जी मंडी का हाल बदहाल है। कोरोना से बचाव के लिए तय गाइडलाइन की धज्जियां यहां उड़ती दिखाई देती है। सोमवार को अपराह्न बाद खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ती रही। वहीं अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगाए थे। यही हाल नगर के चौक का रहा। सुबह फलों तथा अन्य खाद्य सामग्रियों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारों ने सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान नहीं रखा। अधिकारी तथा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से बाजारों तथा सब्जी मंडियों में फेस मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खरीदारी करने का फरमान जारी किया है। सोमवार को अपराह्न बाद नगर के घास बाजार स्थित सब्जी मंडी तथा चौक स्थित फल तथा खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ी। साथ ही काफी संख्या में लोग फेस मास्क तक नहीं लगाए थे।
कई दुकानदार न तो फेस मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन ही कर रहे हैं। दुकानदार खुद भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। नियम, कानून को ताक पर रखकर खरीदारी करने वालों तथा दुुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।