फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The shopkeeper who came home after meeting his elder brother committed suicide

Mau News: बड़े भाई से मिलकर घर पहुंचे दुकानदार ने दी जान

Wed, 23 Jul 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper who came home after meeting his elder brother committed suicide
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला आंबेडकर चौक निवासी युवक का शव कमरे में दुपट्टे के बने फंदे से लटकता मिला। युवक घटना से पहले अपने बड़े भाई की दुकान पर पहुंचा था, वहां अपने भतीजे के साथ घर आया और कुछ देर बाद बाहर आने की बात कहकर कमरे में गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ जांच में जुटी है। मृतक की पहचान अमिला चौहानपुरा निवासी हरिशंकर प्रजापति के रूप में हुई है, जो चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था। हरिशंकर बुधवार सुबह अपने बड़े भाई रामा प्रजापति की दुकान पर गया था, जो अमिला बाजार में स्थित है। वहां से वह अपने भतीजे के साथ बाइक से आंबेडकर चौक स्थित भाई के मकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह मकान के निचले तल पर जाकर पंखे के हुक में दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गया। जब साथ आया भतीजा काफी देर तक उसका इंतजार करता रहा और फिर नीचे गया तो दरवाजा खुला देख अंदर गया, जहां हरिशंकर का शव फंदे से लटका मिला। भतीजे के चिल्लाने पर मृतक के भाई राजू प्रजापति व अन्य परिजन पहुंचे। घटना से हरीशंकर की पत्नी किरण, बेटा सूरज का रो रोकर बुरा हाल था। इस मामने में घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच की जा रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed