फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sequence of increase in the water level of Saryu river continues, increased risk of flood

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी, बाढ़ का बढ़ा खतरा

Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The sequence of increase in the water level of Saryu river continues, increased risk of flood
दोहरीघट में मुक्तिधाम पर उफनाई सरयू नदी। संवाद - फोटो : MAU
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी खतरे के निशान से 45 सेमी नीचे बह रही है। बंधों पर नदी का दबाव बढ़ गया है। कस्बा से तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत है। नदी की प्रलयंकारी लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। नदी के उग्र रुप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, राम जानकी मंदिर, साईं बाबा का मंदिर, दुर्गा मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, हनुमान मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर आदि का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वहीं बीबीपुर, बहादुरपुर, कोरौली, पतनई, सरया, गोधनी, पाऊस, ठाकुरगांव, गौरीडीह, नईबाजार, नवली, सरहरा, रामपुर धनौली गांवो में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 69.45 मीटर रहा। जबकि बृहस्पतिवार को जलस्तर 69.40 मीटर रहा। नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। गौरी शंकर घाट पर नदी खतरा निशान 69.90 मीटर से मात्र 45 सेमी नीचे बह रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed