फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The second day of the campaign was a mere formality, arriving at the school after 2 o'clock to investigate.

Mau News: अभियान के दूसरे दिन हुई खानापूर्ति, दो बजे के बाद स्कूल में पहुंचे जांच करने

Sat, 11 Apr 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The second day of the campaign was a mere formality, arriving at the school after 2 o'clock to investigate.
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद निजी स्कूलों के खिलाफ अभियान शुरू होने के बावजूद अभिभावकों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने दूसरे दिन निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद के नेतृत्व में टीम दोपहर दो बजे के बाद चंद्रा पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों का एडमिशन कराने आए कई अभिभावकों से मौखिक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद विभाग की ओर से निजी स्कूलों के खिलाफ जांच के बावजूद अभिभावकों को राहत नहीं मिल सकी है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के 10 दिन बाद भी कई विद्यालयों ने पोर्टल पर फीस सहित पाठ्यपुस्तकों का विवरण अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने से विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों से फीस, परीक्षा शुल्क सहित अलग-अलग मदों में राशि वसूल रहे हैं। एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के बजाय निजी पाठ्यपुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशनों की किताबें खरीदने का दबाव भी बनाया जा रहा है। गत बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया था कि फीस में सात प्रतिशत की वृद्धि की गई है और एनसीईआरटी के साथ अन्य प्रकाशनों की किताबें भी चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को नगर के चकमेहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नए एडमिशन कराने आए कई अभिभावकों के मौखिक बयान लेकर खानापूर्ति कर ली।

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि निजी स्कूलों के खिलाफ अभियान चल रहा है। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed