फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The room invigilator will arrive at 7 am on the day of the UP PCS Preliminary exam.

Mau News: यूपी पीसीएस प्री की परीक्षा के दिन सुबह सात बजे ही पहुंचेंगे कक्ष निरीक्षक

Mon, 06 Oct 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The room invigilator will arrive at 7 am on the day of the UP PCS Preliminary exam.
नगरपालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद यूपी पीसीएस प्री परीक्षा में त
मऊ। 12 अक्तूबर को होने जा रही यूपी पीसीएस प्री परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले मेें 23 परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के लिए सोमवार को नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वह सुबह सात बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे। आयोग के अधिकारियों ने चार पालियों में कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के दिशा निर्देशों को अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को संबोधित एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि कक्ष निरीक्षक सुबह सात बजे तक केंद्र पर उपस्थित होकर प्रश्न पत्रों के वितरण और उसके संकलन में सावधानी बरतें। ओएमआर शीट की मूल प्रति जो आयोग को जानी है और द्वितीय प्रति जो ट्रेजरी में जानी है। तृतीय प्रति जो अभ्यर्थी स्वयं लेकर जाएंगे। इसको कक्ष निरीक्षक ही स्वयं पांच मिनट पहले परीक्षा कक्ष बंद करके और ओएमआर शीट स्वयं फाड़ करके मूल प्रति और उसकी सेकंड कार्बन प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे। अभ्यर्थियों की प्रति उनको उपलब्ध कराएंगे। कक्ष निरीक्षकों को केवल काला पेन के प्रयोग करने के लिए निर्देश। अनुपस्थिति की दशा में लाल कलम से ए लिख करके उसको गोला करने के लिए निर्देशित किया। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों का सावधानी से उनके आधार कार्ड के साथ मिलान करने क निर्देशित किया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर तैनात कार्मिकों की भी कक्ष में आने पर सघन तलाशी ली जाए। परीक्षा कक्ष मेें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला को जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, समन्वय पर्यवेक्षक लोक सेवा आयोग अनिल कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के नोडल प्रधानाचार्य मोहम्मद मजहर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed