फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the road on which the mp and former mla live is also in a bad condition

Mau News: जिस मार्ग पर सांसद, पूर्व विधायक का आशियाना, वह भी बदहाल

Sun, 06 Oct 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
the road on which the mp and former mla live is also in a bad condition
गड्ढा मुक्त सड़क को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं। लेकिन नगर के बीचोबीच सहादतपुरा मुहल्ला की सड़क इतनी बदतर हो चुकी है कि इस पर एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जबकि इसी मार्ग पर सपा सांसद राजीव राय और घोसी से भाजपा के विधायक रहे विजय राजभर का आवास है। लोकसभा चुनाव से पहले इस मार्ग पर कुछ दूरी तक पैच वर्क भी किया गया था लेकिन यह भी दो महीने में उखड़ चुका है।
विज्ञापन

इस सड़क पर मुहल्ले के दो हजार घरों के लोगों का आवागमन तो होता ही है, साथ ही यह मार्ग रोडवेज, रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ मोड़, अली बिल्डिंग बाजार और एनएच 29 को जोड़ता है। यह सड़क नगर पालिका के तहत आती है, इस पर दो बड़े स्कूलों के अलावा अस्पताल, मछली मंडी भी स्थित है। लेकिन यह सड़क कई साल से बदहाली का दंश झेल रही है।
विज्ञापन

बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय निवासी और पूर्व सभासद धीरज राजभर और दिलीप पांडेय ने बताया कि सड़क बदहाल होने से काफी समस्याएं हो रही हैं। नगर के बीचोबीच से निकली इस सड़क के बनने की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद धूमिल होती दिख रही हैं। इस बारे में सांसद राजीव राय ने बताया कि चार माह पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। लेकिन चार मार में ही सड़क फिर से बदहाल हो गई। अगस्त में हुई दिशा की बैठक में मैंने इस मुद्दे को उठाया था, साथ ही इसकी जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व विधायक विजय राजभर का कहना हैं कुछ माह पहले उनकी ही सूचना पर नगर पालिका ने पैचवर्क कराया था, लेकिन सड़क पर पानी गिरने की समस्या से सड़क उखड़ गई। इसको लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


मार्ग के बदहाल होने की जानकारी है, मरम्मत या निर्माण के लिए जल्द ही कोई पहल की जाएगी, जिससे लोगों का किसी प्रकार की असुविधा न हो। -दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed