{"_id":"66d36055392164e0ae00913c","slug":"the-road-on-the-river-dam-collapsed-in-the-rain-the-wall-of-the-drain-broke-the-road-was-left-barricaded-after-putting-rubble-mau-news-c-295-1-mau1001-117165-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बारिश में नदी के बंधा मार्ग धंसा, नाले की दीवार टूटी, राबिश डाल बैरिकेडिंग कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बारिश में नदी के बंधा मार्ग धंसा, नाले की दीवार टूटी, राबिश डाल बैरिकेडिंग कर छोड़ा
विज्ञापन
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में तमसा के किनारे बंधा मार्ग कस्बे को जोड़ता है। लेकिन हालही में हुई बारिश के बाद से बंधा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। पास बने नाले के एक तरफ की दीवार टूट कर समा गई है। वहीं दूसरी तरफ की सड़क धंसने से अब दूसरी तरफ की दीवार गिरने की आशंका बढ़ गई है। लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। तीन दिन से मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद वहां पर दो छोटे डंडे लगाकर एक पीले रंग की पट्टी लगा छोड़ दी गई है। अब वहां बिना ईंट के टुकड़ी डाले भठ्ठे से राबिश डालकर छोड़ दी गई है। जिस जगह पर राबिश डाली गई है, उस पर भी आने जाने वाले वाहन धंस रहे हैं। लोगों को कहना है कि दिन में लोग वहां से किसी तरह बचकर निकल रहे हैं लेकिन रात में कभी भी वहां पर हादसा हो सकता है।
नदी में गिरने वाले नाले से नगर पंचायत के कई मुहल्लों का गंदा पानी गिरता है। इसमें पूराघाट बाजार, हुसैनाबाद, पारा, इस्लामपुरा शामिल है। जब यह ग्राम सभा थी। उसी समय जिला पंचायत ने नाले बनवाया था। तबसे अब तक कभी नाले का मरम्मत नहीं कराई गई। जिस जगह पर बंधा मार्ग समाप्त होता है, वहीं पर नगर पंचायत के कई मुहल्लों का गंदा पानी गिरने के लिए नाला भी बनाया गया था। उसी नाले की एक तरफ की पूरी दीवार बारिश में जमीदाेंज हो चुकी है।
लोग बोले
बंधा मार्ग ही बाजार को तमसा नदी के पुल से जोड़ता है। जिस जगह पर बंधा मार्ग समाप्त होता है, वहीं पर नाले के पास मार्ग खराब होने से कई बार हादसे हो चुके हैं। फिर भी नगर पंचायत की तरफ से पहल नहीं की गई है।-राजू साहनी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
क्षेत्र ग्राम पंचायत में होने के दौरान जिला पंचायत द्वारा इस नाले का निर्माण कराया गया था। शिव मंदिर मोड़ के पास मार्ग का निर्माण सही तरीके से नहीं होने पर अक्सर हादसे हो रहे है। -कन्हैया साहनी, स्थानीय निवासी
जहां तक बंधा मार्ग है, उसके मरम्मत की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है। पत्र के माध्यम से सिंचाई विभाग को अवगत करा दिया गया है। जिस जगह पर मार्ग धंसा था, वहां पर राबिश डालकर अस्थायी काम हुआ है। अभी वहां पर ईंट डालकर सीमेंट से पक्का काम किया जाएगा, जिससे बारिश का पानी नदी में गिर सके।-शिवमूर्ति, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर