{"_id":"69517c5c4d256cbf0a0a91c7","slug":"the-road-built-at-a-cost-of-rs-11-crore-with-warranty-has-developed-potholes-four-times-mau-news-c-295-1-mau1001-138464-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वारंटी वाली 11 करोड़ से बनीं सड़क में चार बार हो गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वारंटी वाली 11 करोड़ से बनीं सड़क में चार बार हो गए गड्ढे
विज्ञापन
रतनपुरा के भीमहर गांव के पास खराब सड़क।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हलधरपुर। एफडीआर तकनीक से बनी 11 करोड़ की सड़क को अभी बने बमुश्किल तीन साल भी नहीं हुए थे कि यह अब चार बार अलग अलग जगहों पर टूट चुकी है। बीते कुछ दिन पहले तरवाडीह भीमहर के पास तीन फीट के दायरे में यह सड़क दोबारा टूट गई है।
उधर जिम्मेदारों का हर बार की तरह एक ही जवाब मिलता है कि यह सड़क वारंटी पीरियड में है, ऐसे में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार इसकी मरम्मत कराएंगे।
रतनपुरा ब्लॉक को शिवजी सिंह, शिवानंद यादव, अजय सिंह, चंदन गिरी, पारस यादव, फूलबदन यादव, रजनीश दुबे ने बताया कि सबसे पहले यह सड़क सेमराजपुर के पास उखड़ी थी। जहां शिकायत के बाद इसकी मरम्मत की गई थी। वहीं दूसरी बार भीमहर के बाद तीसरी बार बेलौझा अब यह दोबारा भीमहर में तरवाडीह चट्टी के पास उखड़ी है। उधर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधीन सड़क को एफडीआर (फुल डेफ्ट रेक्लेमेशन) तकनीक से बनाया गया था।
6 अक्तूबर 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो कि 5 अक्तूबर 2023 को पूरा हुआ। बलिया से जोड़ने वाली आठ किमी लंबी सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने पांच साल तक सड़क ठीक रहने की गारंटी दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर गारंटी के बाद भी सड़क टूट रही है तो गुणवत्ता की कमी है।