फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The return of the old pension system

बहाल की जाए पुरानी पेंशन व्यवस्था

Thu, 01 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 01 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने बुधवार को अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की घोर उपेेक्षा की जा रही है। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को अभी तक लागू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


इसी क्रम में राकेश सिंह ने कहा कि वर्तमान में वेतन आयोग की रिपोर्ट में विलंब की स्थिति में सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसी क्रम में विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार का समय अल्पकाल है और इसमें अगर शिक्षक व कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शिक्षक सरकार के खिलाफ लामबंद होकर सरकार को हटाने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पुरानी पेंशन को लागू किया जाए। इसी क्रम में संगठन के मंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशन योजना के अंतर्गत की जारी कटौती की धनराशि संबंधित कर्मचारियों के खाते में की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों का मानदेय अविलंब प्रदान किया जाए।


शिक्षक कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय सुविधा देने का शासनादेश निर्गत किया जाए। धरने को राजनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, विक्रमा चौहान, विद्याशंकर गुप्त, सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, नसीम अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed