फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The respect and pride of Hindi increased even amidst the increasing challenges of the market.

Mau News: बाजार की बढ़ती चुनौतियों के बीच भी हिन्दी का मान और गौरव बढ़ा

Fri, 29 Dec 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The respect and pride of Hindi increased even amidst the increasing challenges of the market.
बढ़ुआ गोदाम। हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा बृहस्पतिवार की देर शाम हिन्दी दिवस समारोह के अवसर पर हिन्दी भवन में एक कवि गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. हरकेश सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रो. आनंद कुमार सिंह एवं प्रखर प्रो. शर्वेश पांडेय प्राचार्य डीसीएसके रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष इंद्र चंद्र केडिया ने किया और संचालन डॉ कमलेश राय ने किया। मुख्य अतिथि प्रो हरिकेश सिंह ने कहा कि बाजार बढ़ रहा है तो बाजार के द्वारा उत्पन्न समस्याएं भी हमारे सामने हैं, लेकिन समाज के विकास के लिए जितनी भाषा की आवश्यकता है उतनी ही बाजार की भी है। बाजार की व्यावसायिकता और भाषा के सरोकार साथ-साथ चलेंगे और हम आश्वस्त हैं कि बाजार की बढ़ती चुनौतियों के बीच भी हिन्दी अपने मान और गौरव को बचाए रखते हुए है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जितेंद्र मिश्र, बाबू नंदन मिश्र, बृजेश गिरि, लाल बहादुर सिंह, मृत्युंजय तिवारी, कमलेश राय, आनंद कुमार सिंह ने रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर देवेश राय, सुरेंद्र राय, रामजी उपाध्याय, योगेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, जगन्नाथ सिंह, चन्द्र प्रकाश राय, ब्रजभूषण मिश्र, रामप्रताप मिश्र, पंकज तिवारी, विशाल पांडेय, हरेंद्र मिश्र, रामसनेही राय, शिव शंकर राय एवं अन्य सुधी जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed