फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Ramlila of Nasopur

नसोपुर की रामलीला: मंथरा ने लगाया अयोध्या में ग्रहण, राम गए वनवास

Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The Ramlila of Nasopur
बढुआ गोदाम। नगर क्षेत्र के नसोपुर में चल रही रामलीला में रविवार की रात में रामवन गमन की लीला का मंचन हुआ। इस प्रसंग के दौरान अयोध्यावासियों के शोकमग्न होने के सजीव प्रदर्शन को देख कर पंडाल में उपस्थित दर्शक भी गमगीन नजर आए।
विज्ञापन

मंचित लीला में अयोध्या में राम विवाह के पश्चात राजा दशरथ अपने मंत्री एवं सखा सुमन्त से विचार विमर्श करते हैं कि अब उम्र को देखते हुए अयोध्या की बागडोर राम के हाथों सौंपकर वानप्रस्थ आश्रम को प्रस्थान किया जाए। गहन मंत्रणा के बाद अयोध्या में राम को राज्य देने की तैयारी शुरू हो जाती है। पूरे नगर में साफ-सफाई रंगरोगन शुरू हो जाता है। राम के राजा बनाए जाने की सूचना पाकर हर अयोध्यावासी प्रसन्न है। तभी देवताओं की प्रेरणा से महारानी कैकेई की प्रिय दासी मंथरा को यह बात चुभ जाती है। वह राम के राजा बनने की बात पर कैकेई को भड़का देती है, परिणामस्वरूप कैकेई राजा दशरथ से राम को वनवास एवं भरत को राज तिलक देने के लिए मजबूर कर देती है। राम के राजतिलक के उल्लास में डूबी अयोध्या राम के वन जाने की सूचना से शोक में डूब जाती है। तमाम प्रयासों के बाद भी राम अपने पिता के आदेश के पालन के क्रम में वन जाने की तैयारी करते हैं। राम के साथ ही जानकी और लक्ष्मण भी वन जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। रात के अंधेरे में वन के लिए राम के प्रस्थान करने के पश्चात सरयू तट पर राम की मुलाकात निषादराज केवट से होती है। राम वन गमन की लीला में अजय तिवारी ने दशरथ, गोलू तिवारी ने सखे सुमंत, मनोज यादव ने कैकेई, पंकज तिवारी ने केवट, दुर्ग विजय तिवारी ने डहकू, गुड्डू सिंह ने चपेटू की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रेम शंकर सिंह, शेषनाथ यादव, निवर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष अंजनी सिंह, हरि गोविंद तिवारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। व्यास पीठ पर परमानंद शर्मा एवं केशरी उपाध्याय ने शृंगार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed