फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The protest power cuts

बिजली कटौती का किया विरोध

Mon, 18 Apr 2016 12:00 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 18 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The protest power cuts
बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा का धरना
 कस्बा सहित दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। 
विज्ञापन

 


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल में आयोजित सभा में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। लेकिन बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का सुधार नहीं आ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


 

 

नाम मात्र बिजली मिल रही है। इससे गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। बिजली नहीं मिलने से खेती-किसानी के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। गोठा विद्युत उपकेंद्र से दोहरीघाट क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति बाधित रहती है। रात में एक बजे आपूर्ति बहाल की जाती है। दर्जनों बार बिजली के अप डाउन होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो हम व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल को 16 घंटे विद्युत आपूर्ति करने सहित विभिन्न मांगों का फैक्स भेजा।  इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, अशोक वर्मा  आशीष शर्मा, केशभान मौजूद रहे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed