फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The procession of Shicshamitron

शिक्षामित्रों ने शिक्षण छोड़ की तालाबंदी

Tue, 15 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 15 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
The procession of Shicshamitron
हाईकोर्ट के फैसले के बाद सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन रद होने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने सोमवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन पर एकत्र होकर सभा की। इसके बाद जुलूस निकालकर बीएसए कार्यालय पहुंचे और इच्छा मृत्यु देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसी बीच संगठन के कई पदाधिकारियों समेत सात शिक्षामित्र बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन



सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन रद होने से संबंधित इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद आदर्श शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान जिले के विभिन्न इलाकों से आए शिक्षामित्र नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन पर एकत्र हुए। वहां से कलाई और बांह पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन



 इसी बीच जिलाध्यक्ष रामकवल यादव, जिला उपाध्यक्ष, जयंत राय, विनय सिंह, सुविधा शाही, श्वेता सिंह, रीता यादव बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  कोपागंज ः ब्लाक क्षेत्र के समस्त शिक्षामित्रों ने सोमवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। बीआरसी पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश तथा केंद्र के वर्चस्व की लड़ाई में शिक्षामित्र पिस रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के समझाने पर मामला शांत हुआ । अंत में न्याय दिलाने, इच्छा मृत्यु देने सहित राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर ऋषिकेश जायसवाल, राजकुमार राय, अभय तिवारी, सुबेदार, यशवंत राय, ममता, वंदना सिंह, श्वेता राय आदि शामिल थे।


 मधुबन ः फतेहपुर मंडाव ब्लाक के समस्त शिक्षामित्रों ने हाईकोर्ट के  फैसले के विरोध में शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। कस्बा स्थित बीआरसी पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहंुचे और राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन  सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि  मानवीय आधार पर समायोजित शिक्षकों के बारे में  पुन: विचार करें। शिक्षामित्र सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।


 पिछले 16 साल से अपना भविष्य दांव पर लगा चुके  शिक्षामित्र अब क्या करेंगे। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव, विजेंद्र कन्नौजिया, अजय उपाध्याय, विद्यासागर, राजकुमार, महेश, हरिकेश, दीपा मल्ल, लल्लन, संजीव, प्रतिमा, सुमन ,कविता, अखिलेश, ज्योति, रामनिवास, जंगशेर आदि उपस्थित थे।



 कुसुम्हाः दोहरीघाट ब्लाक के समस्त नाराज शिक्षामित्रों ने शिक्षण का बहिष्कार कर गोठा बीआरसी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर राम रातप्रताप यादव, नीलम राय, राधेश्याम पासवान, सूरज रावत, प्रियंका राय, प्रतिभा राय, सरोज पांडेय शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed